गुरूग्राम, सतीश भारद्वाज :जिला रोजगार कार्यालय की ओर से डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में 2 से 6 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। रोजगार कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 02 फरवरी को व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोलाहेड़ा व डूंडा हेडा से किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि मार्गदर्शन कार्यक्रम में मंडल रोजगार अधिकारी व सहायक रोजगार अधिकारी सहित अन्य विशेषज्ञों द्वार विधार्थियों को विभिन्न क्षेत्रो में कैरियर निर्माण सम्बंधी जानकारी दी जायेगी । कार्यक्रम की रूप रेखा की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि 02 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोलाहेड़ा व डूंडाहेडा में कंप्यूटर शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि, 03 फरवरी को कासन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज तथा गर्ल्स, 04 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरंगपुर तथा शिकोहपुर में में सेल्फ इंप्लायमेंट तथा गारमेंट इंडस्ट्रीज में करियर, 05 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4/7 तथा दौलताबाद में सेल्फ इंप्लायमेंट तथा एमएसएमई में करियर तथा 6 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्टरपुरी व सराय अलवर्दी में सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, एमएसएमई क्षेत्र में करियर, कंप्यूटर शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि विषयों में विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।
