
गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राज्यभर में ध्वजारोहण करने वाले गणमान्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। जारी प्रस्तावित सूची के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगठित जिला हांसी में इस बार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब हांसी जिले में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।

*जारी सूची के अनुसार गुरुग्राम जिले में*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे।बादशाहपुर में लक्ष्मण सिंह यादव (विधायक, रेवाड़ी),मानेसर में मुकेश शर्मा (विधायक, गुरुग्राम),सोहना में तेजपाल तंवर (विधायक, सोहना)ध्वजारोहण करेंगे।पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी और अन्य जिलों में ये होंगे मुख्य अतिथिपंचकूला: राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोषरेवाड़ी: गौरव गौतम, राज्य मंत्री (युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता)रोहतक: अरविंद कुमार शर्मा, सहकारिता मंत्रीअंबाला: सांसद रेखा शर्माहिसार: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडाफरीदाबाद: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावकरनाल: विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणकुरुक्षेत्र: सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदीसिरसा: विपुल गोयल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रीयमुनानगर: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
*राव इंद्रजीत सिंह का नाम सूची से बाहर*।
सरकार की इस प्रस्तावित सूची में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम किसी भी जिला या उपमंडल स्तर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।प्रदेश में सभी जगहों पर सुबह 10 बजे होगा ध्वजारोहणमुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी को सभी जिला, उपमंडल और तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कार्यक्रम को गरिमामय, शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए है। जिसके लिए तैयारी जोरों से चल रही है।
