गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव शर्मा के पूज्य पिता स्वर्गीय पंडित जसवंत शर्मा को उनकी श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा का आयोजन शीतला माता रोड स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट में किया गया, जहां सामाजिक, धार्मिक, पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। जिनका बीते 30 दिसंबर 2025 को 93 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पंडित जसवंत शर्मा के सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि वे एक संस्कारी, मिलनसार और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने जीवन में सदैव नैतिक मूल्यों का पालन किया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। गायत्री मंत्र उच्चारण किया, श्रद्धांजलि सभा में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण, वकील, डाक्टर,पत्रकार साथी तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं राजनैतिक दलों के नेताओं पुर्व विधायक मंत्री ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वह अपने पीछे एक भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़कर गए हैं।

