गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) एवं भूमि अर्जन अधिकारी विभाग में कार्यरत सुभाष पटवारी 12 वर्ष की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर राजेंद्र तहसीलदार, जगबीर तहसीलदार, जय भगवान तहसीलदार सहित विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुभाष पटवारी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप पटवारी द्वारा किया गया। करण पटवारी व सुरत पटवारी ने फुल माला, बुके भेंट कर सम्मानित किया । बताया गया है कि सुभाष पटवारी ने 1 जून 2013 को गुरुग्राम भूमि अर्जन अधिकारी, हुड्डा विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। उन्होंने अपने 12 वर्ष के लंबे सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया और 2 जनवरी 2026 को पटवारी पद से सेवानिवृत्त हुए। समारोह में सतीश चौहान (सुपरीटेंडेंट), संजीव यादव (प्रधान), कमल सैनी पटवारी, गुरदीप पटवारी, अमित पटवारी, सुधीर पटवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सुभाष पटवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
