इंदौर, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-21, डुण्डाहेड़ा निवासी युवा उद्यमी ध्रुवल वत्स, पुत्र श्री मुकेश वत्स एवं श्रीमती सीमा वत्स, का विवाह इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान रेस्टोरेंट के मालिक गुंजन शर्मा की सुपुत्री शगुन शर्मा के साथ बुधवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।यह भव्य विवाह समारोह The Exotica होटल, इंदौर उज्जैन राष्ट्रीय राजमार्ग में आयोजित किया गया, जहाँ शहर और बाहर से आए अनेक गणमान्य अतिथियों, रिश्तेदारों और मित्रों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएँ व आशीर्वाद दिया ।
प्री वेडिंग सेरमनी में मंगलवार को हल्दी, लगन, सगाई और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उल्लास और उमंग से भर दिया। दुल्हे के दादा पंडित राम जीवन वत्स व मौसी भी अपने पुत्र को दुल्हे के रूप में सजे देखकर फुले नहीं समा रहे थे। वहीं बहनें अपूर्वा,पाणी,सोनम, भाई अक्षय,यशपाल,भाभी आरती, अंशु,मनीषा,गोतम,कोमल,अजय, महेंद्र, सतीश कुमार ने भी गाजे बाजे के साथ खुशी में जमकर नाचे गाए। जिससे समारोह का माहोल खुशनुमा बना रहा। विवाह स्थल की शानदार साज-सज्जा, पारंपरिक संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे इस विवाह समारोह ने सभी मेहमानों का मन मोह लिया। इस मौके पर दोनों परिवारों के बीच आत्मीयता और खुशियों का वातावरण देखने को मिला। विवाह समारोह में बुधवार को शामिल हुए सभी मेहमानों ने नवदम्पति ध्रुवल और शगुन को सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस मौके पर शशी भुषन ,सतीश वत्स, बिजेंद्र वत्स, राकेश वत्स, देवेंद्र,पंडित छत्रर जी,सतीश शर्मा, देवेंद्र यादव, धमबीर यादव परमानन्द ,विवेक यादव,अनिल सहित अन्य सैकड़ों मेहमानों ने वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।बता दें कि नव दंपति दोनों ही ऑस्ट्रेलिया देश में कार्यरत है। तथा उनके पिता टैग लेवल एक्सपोर्ट की फैक्ट्री गुरुग्राम के उद्योग विहार में चला रहे है।





