दिल्ली में हुए गुरुग्राम नंबर की कार में ब्लास्टर मामले में 3 हिरासत में लिए।
गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : दिल्ली में बीते सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास गुरुग्राम नंबर की i20 कार में हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत से एनसीआर में बाद हाई अलर्ट जारी है। जिस i-20 कार में यह ब्लास्ट हुआ था वह नंबर (HR 26-CE 7674) गुरुग्राम के RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है।
ब्लास्ट वाली कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले एड्रेस के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। यहां मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सलमान किराए पर रहता था। वह 5 साल पहले जा चुका है। अब वह सोहना की एक सोसाइटी में रहता था। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया।दिनेश को लेकर पुलिस सोहना की सोसाइटी में पहुंची तो सलमान सोता हुआ मिला। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार आगे बेच दी थी।
पुलिस ने यहां से दिनेश, सलमान और उसके भाई जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मामले पर दिनेश की मां का कहना है था कि सलमान उनके मकान में रहने आया और फिर लॉकडाउन में कमरा छोड़कर चला गया। उसके बाद से हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है।वहीं सलमान की पत्नी फराह का कहना है कि उन्होंने अपनी कार को गाड़ी खरीद-फरोख्त करने वाली सिंफनी कंपनी को एक्सचेंज में बेची थी।
उन्होंने कहा- हमारे पास इसके डॉक्यूमेंट्स हैं। उसके बाद गाड़ी कहां बिकी, इसका हमें नहीं पता है। उसके भाई जावेद की पत्नी रूबी ने कहा कि हमें इसके बारे में कुछ पता नहीं है।गौरतलब है कि सोमवार से ही एनसीआर क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सभी दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस की गहन सर्च अभियान जा रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी और जांच एजेंसियां हर तरफ नजर बनाए हुए हैं।
