गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नगर निगम गुरुग्राम की प्रवर्तन विंग ने पुलिस विभाग और संबंधित क्षेत्रीय स्टाफ के साथ मिलकर दौलताबाद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए ढांचों को हटाया गया।अभियान के दौरान निगम टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार से पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रवक्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र को पूरी तरह से साफ किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोबारा अतिक्रमण की स्थिति न बने। ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

बता दें कि लोगों में चर्चाएं है कि निगम अधिकारी भेदभाव की दोगली नीति से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाओ अभियान चला रहे हैं। गांव मोलाहेडा ,डुणडाहेडा,सरहोल, वजीराबाद, कनेही, नाथुपुर, ग्वाल पहाड़ी दर्जनों निगम क्षेत्रों की शिकायतों निगम अधिकारीयों की फाईलों में दबी पड़ी हुई है, जिसपर भ्रष्ट अधिकारी मौन बने हुए हैं।
