चंडीगढ़, सतीश कौशिक : भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा में भाजपा सरकार (3.0) के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डा. पूनिया ने कहा कि नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आज हरियाणा कृषि, खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा में तो राष्ट्र का गौरव बन ही रहा है साथ ही उद्योग और आधुनिकता में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है और विकसित हरियाणा की ओर अग्रसर है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तीन गुणा गति से विकास के कार्य कर रही है।भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष को नायब सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरा किया है। इस एक वर्ष में नायब सरकार संकल्प पत्र के 48 वादों को पूरा कर जनआकांक्षाओं पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना को लागू करना नायब सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस एक वर्ष में भाजपा की नायब सरकार ने जो कहा वह संकल्प के साथ पूरा करने का काम किया है। डा.पूनिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक नायब सरकार में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग आज भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहा है। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियां और प्रभावशाली कार्य नीति से हरियाणा का जन-जन खुश है।

