चण्डीगढ़, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के सीएम नायब सैनी वीरवार को सेक्टर-24 स्थित IAS अमनीत कुमार के आवास पर पहुंचे। वहीं चण्डीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के तीसरे दिन गुरुवार देर शाम को सेक्टर-11 थाने में 156 नंबर FIR भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत दर्ज कर दी गई है। जिससे हरियाणा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के अनुसार बताया गया है कि कि पूरन कुमार की पत्नी और हरियाणा की वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी. कुमार की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें सुसाइड नोट का हवाला दिया गया था। सुसाइड नोट को आधार मानते हुए ही आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट में जिनके नाम थे, उन्हें आरोपी बनाया गया है। FIR की कॉपी बहुत जल्दी सार्वजनिक कर दी जाएगी।बता दें कि पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में हरियाणा के 15 IAS-IPS अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। उन्होंने नोट के आखिरी पैरा में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच हरियाणा सरकार DGP कपूर और रोहतक SP को हटा सकती है। अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में इन्हीं दोनों पर तुरंत FIR दर्ज कर इन्हें अरेस्ट करने की मांग की थी।

हालांकि गुरुवार को सीएम नायब सैनी जब मिलने पहुंचे तो अमनीत पी. कुमार ने DGP और रोहतक SP के साथ-साथ उन सभी अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग की जिनके नाम पूरन कुमार के सुसाइड नोट में हैं।अमनीत पी. कुमार की इस डिमांड पर CM सैनी ने उनसे शाम 5 बजे तक का टाइम मांगा। इसके बाद चंडीगढ़ में सीएम निवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई जिसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर और मंत्री कृष्ण लाल पंवार मौजूद रहे। DGP कपूर इस मीटिंग के बाद सबसे पहले बाहर निकले और मीडिया से बात किए बगैर वहां से चले गए।सूत्रों के मुताबिक कपूर को हटाकर ओपी सिंह को हरियाणा का नया DGP बनाया जा सकता है। देर रात तक इससे जुड़े आदेश जारी किए जा सकते हैं। उधर, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और डीजीपी को 7 दिन में रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर जवाब नहीं आता तो आयोग में हाजिरी के लिए सम्मन जारी किया जा सकता है।वीरवार तीसरे दिन भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।
CM नायब सैनी गुरुवार सुबह जापान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे। वहां पर DGP शत्रुजीत कपूर को बुलाया गया था। जहां CM ने IG पूरन के सुसाइड की सारी रिपोर्ट ली। इस दौरान CM के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर भी मौजूद रहे।IG की IAS पत्नी से 1 घंटे मुलाकात की: इसके बाद CM सैनी IG की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलने के लिए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक दोनों के बीच मुलाकात हुई। इसके कुछ वीडियो सामने आए, जिसमें अमनीत काफी एग्रेसिव नजर आ रहीं थीं। वहीं सीएम उनके सामने बैठकर उनकी बातें सुन रहे थे। IAS अमनीत ने कहा- ये सुसाइड नहीं मर्डर: CM से मुलाकात के दौरान IAS अमनीत ने CM सैनी को दोटूक कहा कि यह सुसाइड नहीं, एक तरह से मर्डर है। फाइनल नोट में सब कुछ साफ है, उसी आधार पर सभी के खिलाफ FIR, अरेस्ट व सस्पेंशन की कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी बड़ी बेटी भी अमेरिका से लौट आई हैं। सीएम को 2 पन्नों की शिकायत, उसमें 4 मांगें: IAS अमनीत ने सीएम को 4 पन्नों की शिकायत सौंपी। जिसमें कहा गया कि IG के लिखे सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों पर FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए। इसके बाद उन्हें अरेस्ट करें और परिवार को परमानेंट सिक्योरिटी दी जाए।IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी के घर पहुंचकर सीएम ने IG को श्रद्धांजलि दी।
