रोहतक, सतीश भारद्वाज : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद हरियाणा में लोगो की समस्याओं को उठाने के लिए संघर्ष के लिए जाने जाते है जो सड़क पर उतरकर लोगों की समस्याएं उठाते है जो बिना किसी स्वार्थ ओर बिना किसी जाति के भेदभाव के लोगो की आवाज उठाते रहे है नवीन जयहिंद अक्सर बुर्जुगों की समस्याओं का समाधान बेबाकी के साथ कराते हैं ।
जयहिंद के बीपीएल आवास पर गत दिनों रुड़की (किलोई) निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग हवा सिंह हुड्डा अपनी समस्या लेकर पहुंचे रुड़की (किलोई) निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने नवीन जयहिंद को रोते हुए अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसका 26 वर्षीय जवान बेटा जो आईटीबीपी में तैनात रहा है नक्सलियों से लड़ते हुए मात्र 26 साल की आयु में शहीद हो गया था उसका बेटा ही परिवार का पालन पोषण करता था सरकार द्वारा घोषित की गई योजनाओं का उनके परिवार को लाभ नहीं मिल पा रहा है ना तो उनका सरकार की योजनाओं के अनुसार सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में इलाज मिल पा रहा है ओर ना ही हरियाणा रोडवेज की बसों में दी यात्रा पास का लाभ प्राप्त हो रहा है नवीन जयहिंद के पास अपनी समस्या लेकर आए 70 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या उठाते हुए जयहिंद ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सरकार को शहीद परिवार के बारे में सोचना चाहिए और शहीदों के परिवार का ध्यान रखना रखना चाहिए और सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों के लिए घोषित की गई योजनाओं का समयबंद लाभ मिलना चाहिए क्योंकि देश के लिए शहीद होने वाला इंसान किसी एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे देश ओर समाज का होता है इसलिए शहीदों के परिवारों को इधर उधर धक्के नहीं खाने देना चाहिए और समय पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि नवीन जयहिंद पहले भी लाखों बुजुर्गो की समस्याओं का समाधान करा चुके है लाखों बुजुर्गो की कटी हुए पैशन बनवाने के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर चुके है जिसके बाद लाखों बुजुर्गो की कटी हुई पेंशन सरकार द्वारा स्पेशल कैंप लगाकर बनवाई गई थी।
