गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम पुलिस ने न्यू कॉलोनी स्थित एक होटल पार्क प्लाज़ा में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। जिसमें बीती रात्रि न्यू कॉलोनी थाना और सेक्टर 9 थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। पुलिस को यहां से कुछ लड़कियां पकड़ी हैं। इनमें एक नाबालिग बताई जा रही है। वहीं हाेटल में काम करने वाले दो कर्मचारीयों को भी हिरासत में लिया हैं।
पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि उक्त होटल पार्क प्लाज़ा में फ़ोन के माध्यम से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनमें होटल के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।प्रारंभिक जांच में पता चला कि होटल की आड़ में यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था और इसका संचालन संगठित तरीके से किया जा रहा था। पुलिस का कहना था कि होटल में देह व्यापार का यह धंधा स्थानीय और बाहरी लोगों के एक नेटवर्क के जरिए संचालित किया जा रहा था, पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं, जो इस गौरख धन्धे अवैध गतिविधि की पुष्टि करता हैं। पुलिस होटल मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इतने समय तक यह अवैध गतिविधि कैसे चलती रही।देर रात तक कार्रवाई जारी रही,कुछ लोगों का मानना है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की लापरवाही से इस तरह के धंधे सरेआम शहर में फल-फूल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देर रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही।

