चंडीगढ़, सतीश कौशिक : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, खरखौदा (सोनीपत) से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री बड़ौली ने कहा कि आपदा के समय मानवता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक पवन खरखौदा तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार और भाजपा का संगठन मिलकर बाढ़ पीड़ितों की लगातार सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ से पीड़ित है और ऐसे हमारा कर्तव्य है कि हम संकट की इस घड़ी में अधिक से अधिक मदद करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिला से हर रोज राहत सामग्री पंजाब हिमाचल के लिए भेजी जा रही है।

