गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्हें ना तो पुलिस प्रशासन का डर है और ना ही पकड़े जाने का खोफ है। ऐसा ही चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें थाने के सामने ही चोरी ने कई दुकानों के शटर तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ किया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के थाना पालम विहार सैक्टर 22 क्षेत्र में बीती रात्रि को थाने के एकदम सामने बने ओम बिकानेर स्वीट रेस्टोरेंट में मंगलवार की रात्रि को एक अकेले चोर ने बड़ी ही सफ़ाई से करीब 50 हजार रूपए गल्ले में से निकाल कर ले लिए हैं। वहीं इसी मार्किट में बनी एक अपौलो मेडिकल व वाईन की दुकान पर भी चोरों ने कहर बरसाया, मार्किट मे इस बात की भी चर्चाएं है कि अन्य दुकानों से भी लाखों का केश चोरी कर फरार हो गए।
चोरी की सूचना थाना विहार में पहुंची तो, तुरंत पुलिस मौके का मोबाइल आकर मार्केट में पहुंच गई, वहीं कुछ देर बाद फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट व अन्य अधिकारीयों ने मौके जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। वही दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना था कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जा।

