गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बहादुरगढ़ टीम ने गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार STF इंचार्ज निरीक्षक **राकेश कुमार** को 20 अगस्त को सूचना मिली थी कि दो आरोपी, जो पहले भी STF पलवल टीम पर फायरिंग करके जानलेवा हमला कर चुके हैं, गुरुग्राम क्षेत्र में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।21 अगस्त की रात करीब 3 बजे STF टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो दो युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और आत्मसमर्पण का आदेश देने पर उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।*बदमाशों ने पुलिस पर की 6 फायरिंग, जवाब में 3 राउंड*आरोपियों ने पुलिस टीम पर कुल **6 फायर** किए। इसमें से दो गोलियां STF टीम के **ASI विकास** और **PSI मनोज** की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। सौभाग्य से दोनों सुरक्षित रहे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए **3 फायर** किए, जिनमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिर पड़े।
आरोपियों की पहचान यशपाल (23 वर्ष), निवासी ओलांत, जिला रेवाड़ी तथा नितिन (28 वर्ष), निवासी ओलांत, जिला रेवाड़ी।पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, में दाखिल कराया है।घटनास्थल से पुलिस ने **दो अवैध पिस्टल** और **9 खाली खोखे** बरामद किए। मौके पर FSL और क्राइम सीन यूनिट को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए गए।बदमाश नितिन** पर रेवाड़ी में चोरी, मारपीट, पॉक्सो एक्ट सहित 7 मामले दर्ज हैं, जबकि गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत 1 केस दर्ज है।वहीं यशपाल** पर रेवाड़ी में पुलिस टीम पर हमला करने और गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
STF अधिकारियों का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
