गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की आवश्यक मिटिग बीते बुधवार को पानी की टंकी सैक्टर 8 पंचकूला में राज्य प्रधान श्री कृष्ण धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत,हिसार, पानीपत, करनाल,कैथल, कुरुक्षेत्र, जगाधरी, अम्बाला व पंचकूला के पदाधिकारी शामिल हुए। मिटिग का संचालन राज्य महासचिव रामनिवास ठाकरान ने किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मीटिंग में पेंडिंग मांगों को लेकर मुद्दे उठाए गए।
मिटिग को संबोधित करते हुए राज्य चेयरमैन राय सिंह, राज्य प्रधान श्री कृष्ण धीमान व राज्य महासचिव रामनिवास ठाकरान ने कहा कि मुख्य प्रशासक पंचकूला से संगठन के शिष्टमंडल की कई बार बातचीत हुई है और हर बार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया है लेकिन लम्बे समय से हरियाणा सरकार एच के आर एन एल पर कार्यकर्ताओं कर्मचारियों को जोब सिक्योरिटी देने का ढिंढोरा पीट रही है और बार बार पत्र भी जारी कर रही है लेकिन एच एस एसवीपी विभाग में बार बार अधिकारियों से मिलने के बावजूद जोब सिक्योरिटी देना तो दूर समय पर सैक्सन भी वहीं दी जाती और ना ही समय पर वेतन दिया जाता यहां तक कि बिजली व सिवर का जानलेवा काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा किट व छूट्टी तक नहीं दी जाती , एक्चुरियल की रिपोर्ट लेकर जी पी एफ व पेंशन फण्ड पूरा करने का कई बार फैसला हो चुका लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा रहा, तकनीकी पदों पर कार्य कर रहे जूनियर कर्मचारी,वरिष्ठ कर्मचारियों से ज्यादा वेतन ले रहे हैं माननीय हाई कोर्ट से फैसला होने के बावजूद तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को टैक्निकल स्केल नहीं दिया जा रहा, रिटायर होने के बाद कई कई महीनों तक ना तो पैनसन समय पर बनाई जाती और ना ही बकाया का भूगतान किया जा रहा,विभाग के 400अधिकारी/कर्मचारियों से कई वर्षों पहले पूरी पेमैंट लेने के बावजूद फरीदाबाद में हिवो की दूसरी स्कीम को कमपलिट करके कर्मचारियों को कब्जा नहीं दिया जा रहा, दिवाली पर परफोर्मेंस अवार्ड दिलाने के लिए अब तक फाईल तैयार नहीं की गई, खाली पड़े स्टाफ क्वार्टर को अलाट करने की नई पोलिसी थोपकर विभाग के कर्मचारियों को मकान अलाट करने से वंचित किया जा रहा है, कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू नहीं की जा रही,26 दिसमबर 2024 को फरवरी 2025 में विभागीय खेल कराने का फैसला लिया गया था, लेकिन आज तक नहीं कराए गए,खाली पड़े पदों पर प्रौन्नति ना करके कर्मचारी वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है, इसलिए आज पूरे प्रदेश से पदाधिकारीयों ने आकर राज्य कार्यकारिणी की मिटिग में सर्वसम्मति से आर पार का आन्दोलन करने का फैसला लिया और कहा कि यदि समय रहते बातचीत से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश से कर्मचारी आकर मुख्यालय का घेराव करेंगे। मिटिग में गुरुग्राम से राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान श्री अजीत सहरावत, सर्कल प्रधान कमल गोडिया, करनाल से राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सेवा राम बड़सर, पंचकूला से कार्यालय सचिव रामचन्द्र बिडलान, रमेश कुमार,कुरुक्षेत्र से धर्मपाल, जगाधरी से रविन्द्र सिंह, पानीपत से रमेश वर्मा, रोहतक से जयभगवान चहल, सोनीपत से रामपाल शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, फरीदाबाद से तेजराम व श्री अमर कटारिया आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

