गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, गुरुग्राम सहित कई अन्य जिलों के कप्तान को इधर-उधर किया है,पंचकूला के पुलिस आयुक्त रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार ने 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियो को नई नियुक्ति व स्थान दिए गए हैं। वहीं गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला भेजा गया है।

सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।गुरुग्राम पुलिस आयुक्त रहे विकास अरोड़ा जुलाई 2024 से शहर में लंबे समय से जमें बैठे थे,उनको प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नजदीकी माना जाता था।
वहीं शहर में यह भी चर्चा है कि गुरुग्राम में जब से पुलिस कमिश्नरी बनी है तभी से सबसे कमजोर पुलिस कमिश्नर में उनकी गिनती आती थी। वह केवल मंत्री व राजनेताओं के दबाव में कार्य करते थे। किसी पीड़ित पर उन्होंने कोई न्याय नहीं किया, जिसके चलते उनकी माननीय सुप्रीम कोर्ट में भी पेशी लगी थी। यहां तक कि उनके समय में पुलिस ने पत्रकारों पर भी जमकर कहर बरसाया। जिसके चलते उनके खिलाफ न्यायालय में भी मामले चल रहे हैं। अब देखना यह होगा की नई पुलिस आयुक्त के आने से बाद गुड़गांव पुलिस विभाग में कुछ बदलाव आता है या पहले ही की तरह लापरवाही व भ्रष्टाचार चलता रहेगा।
