गुरुग्राम,सतीश कौशिक : नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड नंबर 34 सूरत नगर शिव मंदिर में कॉलोनी वासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन सतवंती नेहरा की ओर से किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और बिजली, पानी तथा सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्याओं पर अपनी बात रखी।
बैठक में निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर का पानी सप्लाई के पानी में मिल रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं और कई लोगों के पैरों में फंगस तक हो गया है। बारिश होते ही गलियों में जलभराव के कारण बच्चों का स्कूल और लोगों का ऑफिस जाना भी मुश्किल हो जाता है।लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि सरकार को टैक्स देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कॉलोनीवासी पिछले तीन महीने से वार्ड पार्षद और RWA प्रधान से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहां तक कि बैठक में बुलाने पर भी दोनों ने आने से इनकार कर दिया।
बैठक में तय किया गया कि 18 अगस्त (सोमवार) को सभी निवासी मिलकर DC गुरुग्राम को अपनी समस्याओं से संबंधित एक लिखित आवेदन सौंपेंगे।इस मौके पर पूर्व प्रधान राकेश तंवर, उपप्रधान मोहित यादव, समाजसेवी विनोद गहलोत, पंडित मुकेश कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

