गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय दहशत फ़ैल गई, जब एक हमलावर ने अपने घर के बाहर खड़े एक स्थानीय निवासी युवक को गोली मारकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया है आरोपी पैदल ही मौके पर पहुंचा और अचानक गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली पास की दीवार में जा लगी, जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर अकेला था और वारदात को अंजाम देकर मौके से पैदल ही फरार हो गया।
वहीं सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे जल्द ही आरोपी की पहचान कर पकड़ा जा सके। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। जिससे एक बार फिर पुलिस विभाग पर सवालिया निशान खड़े हों गए हैं।

