गुरुग्राम, सतीश कौशिक: फॉर्टिस हॉस्पिटल मनेसर ने क्षेत्र का पहला समर्पित कैंसर केंद्र “फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट”, लॉन्च किया है। यह संस्थान अत्याधुनिक तकनीक और सटीक उपचार पद्धतियों के माध्यम से कैंसर के मरीजों को बेहतर और व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) इलाज उपलब्ध कराएगा। इस नए कैंसर इंस्टीट्यूट में सभी उन्नत सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है, जिससे मरीजों को समग्र (comprehensive) और परिणामोन्मुख (result-oriented) उपचार मिल सके। यहां दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, HIPEC, PIPAC, और HAIP कीमोथेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, फ्लोरेसेंस-गाइडेड ब्रेस्ट सर्जरी, ऑनकोप्लास्टिक सर्जरी, और लिंफेडिमा क्लीनिक जैसी विशेष सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
इंस्टीट्यूट में मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, मॉलीक्यूलर ऑन्कोलॉजी और जेनेटिक काउंसलिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे जटिल कैंसर मामलों में सटीक उपचार निर्णय लेने में मदद मिलेगी।लॉन्च के मौके पर वरिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि कैंसर उपचार का भविष्य सर्जिकल प्रिसीजन और पर्सनलाइज्ड थेरेपी के मेल पर आधारित है। उनका मानना है कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से इलाज को अधिक प्रभावी और कम इनवेसिव बनाया जा सकता है। फैसिलिटी डायरेक्टर के अनुसार, इस संस्थान की शुरुआत का उद्देश्य मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल को सुलभ बनाना है, खासकर ऐसे समय में जब कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
बता दें कि फोर्टिस संस्था भारत की अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है, जो देशभर में अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स और डे-केयर सेवाएं संचालित करती है।वहीं, IHH Healthcare एक वैश्विक हेल्थकेयर समूह है, जो 10 देशों में 80 से अधिक अस्पतालों और 140 से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।

