झज्जर, सतीश भारद्वाज: जिला झज्जर के एक गांव में एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने रिटायर्ड पिता पर कई गोलियां चला दीं,जो उसके कंधे और जांघ पर लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अन्य परिजन घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के ढाकला गांव की है। घायल व्यक्ति ईश्वर सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल रिटायर्ड हैं। वहीं उसका आरोपी बेटा हरियाणा शिक्षा विभाग में क्लर्क है। बाप-बेटे में करीब 18 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर कहा सूनी हुई, जिसके बाद बेटे ने अचानक आवेश में पिता पर फायरिंग कर दी।
पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है।*बेटे ने क्यों चलाई पिता पर गोलियां, क्या है असल मामला*लोगों के अनुसार चर्चाएं हैं कि इस पिता पुत्र में विवाद का मुख्य कारण करीब 18 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर बताया जा रहा है। घायल ईश्वर सिंह और उसके छोटे भाई पहले साथ रहते थे और मिलकर जमीन-जायदाद खरीदते बिक्री का काम करते थे,जो ज्यादातर जमीन भाई के नाम पर होती रही। मैं पिछले 35-40 साल से नजफगढ़ में रह रहा हूं। घटना से एक दिन पहले ही ढाकला गांव आया था।घायल ईश्वर सिंह ने एक मिडिया टीम को बताया कि वह अपने बेटे सतीश को समझा रहा था कि अपने चाचा के बहकावे में न आए। मैं किसी तरह का विवाद नहीं कर रहा था, बल्कि बेटे को प्यार से समझा रहा था। इसी दौरान अचानक बेटे ने गोलियां चला दी। गोली कंधे और जांघ से आर-पार हो गई। बेटे के पास हथियार नहीं है, जबकि छोटे भाई के पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। फिलहाल मैं खतरे से बाहर हूं। अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेरे नाम ढाकला गांव में 3 किले जमीन है, वहीं एक प्लाट झज्जर में 450 गज का, एक नजफगढ़ में 500 गज का दफ्तर और नजफगढ़ में ही एक 350 गज की कोठी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे फोन को टैप किया जा रहा था और मेरी गाड़ी में GPS डिवाइस लगाया गया, जिसकी शिकायत मैंने पहले भी की थी। मैंने छोटे भाई के बेटे की शादी में डेढ़ किला जमीन पहले ही बेच दी थी, क्योंकि उस समय भाई की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

