गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम की सड़कों पर इन दिनों रसुखदार लोगों की दबंगी खुब चल रही है। शहर के पाश क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शुमार गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर रविवार सुबह एक कार चालक की खतरनाक कलाकारी से स्टंट करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक कार चालक ने अचानक रेड लाइट हो जाने से कार को कई चक्कर कटा दिए , जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बचा। कार के पीछे आ रही एक अन्य कार चालक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के एमजी रोड से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से गोल्फ कोर्स रोड पर सुबह करीब छह बजे एक रेड लाइट पर एक सफेद कार जा रही थी, अचानक से रेड लाइट हो गई। जिसपर कार चालक ने रकना मुनासिब न समझ कर चक्कर लगाने लगा। जिससे अन्य वाहन चालकों में हादसा होने के डर से अपने अपने वाहन रोककर खड़े हो गए।वहीं पिछले खड़ी दूसरी कार चालक ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार का ड्राइवर बिना किसी परवाह के सड़क को अपनी पर्सनल रेस ट्रैक समझकर घुमावदार स्टंट कर रहा था। उसने रेड लाइट पर कार कई बार बार-बार घुमाईं। जिसको देखकर आसपास की गाड़ियों में बैठे लोग दंग रह गए। एक छोटी सी गलती या असंतुलन भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।लोगों का कहना था कि गनीमत यह रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन यह घटना बेहद चिंताजनक थी। कार की नंबर प्लेट जानबूझकर छिपाई गई है ताकि पहचान न हो सके। यह घटना ड्राइवर की लापरवाहीं नहीं, बल्कि शौक के चलते की गई लगती है थी। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड शहर की एक अति व्यस्त सड़क है। जहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल के महीनों में ओवरस्पीडिंग, गलत साइड ड्राइविंग और अनियंत्रित वाहनों की वजह से कई जानें जा चुकी हैं।
शहर के जागरूक नागरिक का कहना है कि यह सब पुलिस की लापरवाही है,क्यों कि इस तरह के यातायात नियमों को तोड़ने वाले रसुखदार राजनीतिक दलों से संबंधित युवकों और उनके रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है। जिसपर पुलिस भी केवल खानापूर्ति की कार्रवाई कर इति श्री कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। बीते शनिवार शाम को ओल्ड दिल्ली रोड हनुमान मंदिर डुणडाहेड रेड लाइट पर भी एक विधायक के चहेतों ने लग्जरी कार से पुलिस सायर बजाकर वाहन चालकों को परेशानी में डाला था।

