

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : मंगलवार दोपहर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर,14, ने पुलिस थाना से भारी पुलिस बल को साथ लेकर सेक्टर,12, रोड की जमीन पर बने अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। विभाग के एसडीओ एवं बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजमेर सिंह ने बताया कि यहां पर अक्सर जाम की शिकायत मिलती रहती है,जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल के होने से मामला जल्द शान्त हो गया, फिर आगे की कारवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सेक्टर 12 रोड़ पर एक दहिया नर्सिंग होम बना हुआ था और फ्रंट में तीन दुकान थी व टीन सेट का कमरा व झोपड़ी बने हुई थे। जिनको टीम ने जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर एचएसवीपी की जमीन खाली कराई। ललित हंस जेई ने चेतावनी दी आगे से यहां पर कब्जा किया तो बक्सा नहीं जाएंगे ओर कहा दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई और आनंद जेई ने बताया यहां पर रोड पर बहुत जाम लगा रहता है। इसलिए इस रोड को सीधा रेलवे रोड पर निकाल दिया जाएगा फिर जाम नहीं लगेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण , सेक्टर,12, रोड की जमीन खाली कराई और उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह के आदेश अनुसार दो दिन पहले मुनादी करवाकर इस जमीन को खाली कराने के आदेश दिए थे।
इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियन्ता आनंद ,प्रकाश जेई , गुरदीप पटवारी, संजीव यादव ,सतपाल, दयानंद ,वीरेंद्र ,बलविंदर,भारी पुलिस बल मौजूद रही।

