
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : सोमवार को वर्धमान सेवा संस्थान गुरुग्राम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का समापन श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, महावीर पार्क, गुरुग्राम में किया गया। कैंप में दिव्यांग जनों को मौके पर ही तैयार कर कर कृत्रिम पैर जयपुर फुट कोहनी से नीचे कृत्रिम हाथ पोलियो कैलीपर्स और आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, कान की मशीन छड़ी इत्यादि उपकरण दिए गए अपने समापन भाषण में संस्थान के प्रधान श्रेयांश जैन ने संस्था के सदस्यों देव जैन,पंकज जैन, विपिन जैन, राजू जैन,जैनेंद्र जैन, मनोज जैन के द्वारा एवं शिविर में सहयोग करने वाले युगेन जैन, मयंक जैन,ज्योति जैन, अर्पित जैन, सिद्धि रात्रा,पूर्वा रात्रा, कविता सरकार, विकास सेवादार रेड क्रॉस बेबी गुप्ता,श्रद्धा गुप्ता, दिनेश जैन, सक्षम जैन,संयम जैन व राजीव जैन की कैंप को सफल बनाने में की गई मेहनत की सराहना करी। प्रधान श्रेयांश जैन ने तीन दिवस तीन दिवस में महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के कार्यकर्ताओं और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
श्रेयांश जैन ने आगे बताया शिविर के दौरान शिविर में आए हमारे वशिष्ठ अतिथि अंकुश मिगलानी, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ हरियाणा शाखा के वाइस चेयरमैन के संज्ञान में जब यह लाया गया कि दिव्यांग व्यक्ति को राशन लेने के लिए बड़ी परेशानी होती है,तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से एक आदेश पारित कर अब हर राशन डिपो पर दिव्यांगजन के लिए अलग से राशन लेने के लिए लाइन लगाई जाएगी यह इस कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। तीन दिवसीय शिविर में करीब 400 दिव्यांग बच्चे, बुजुर्ग, महिला एवं पुरूषों ने लाभ उठाया।

