
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में रविवार को वर्धमान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर के दूसरे दिन देश व प्रदेश के दूरदराज़ क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों से आए सैकड़ों दिव्यांगजनों ने शिविर का लाभ उठाया।
वर्धमान सेवा संस्थान के प्रधान श्रेयांस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार निशुल्क कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, पोलियो कैलीपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर,कान के सुनने की मशीन सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजू जैन,विपिन जैन, देव जैन, जैनेंद्र जैन, पंकज जैन, अमित जैन,अश्वनी जैन,मनोज जैन एवं महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की ओर से डॉ रमेश कमल चंद्र सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में वालंटियर के रूप में ज्योति जैन, अर्पिता जैन,मयंक जैन, युगेन जैन, पूर्वा रात्रा, सिद्धि रात्रा, श्रद्धा गुप्ता, सक्षम जैन, सम्यक जैन, हर्ष जैन,राजीव जैन, बेबी गुप्ता तथा रेड क्रॉस सोसाइटी से कविता सरकार,विकास सेवादार, मोती लाल वर्मा आदि ने आए हुए दिव्यांगजनों के पंजीकरण एवं भोजन व्यवस्था और उनकी आवश्यकता के सभी जरूरी कार्यो में अपना योगदान दिया। जैन समाज की संस्था द्वारा उक्त शिविर बस स्टैंड के पास महावीर पार्क में चल रहा है।

