गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में एक दर्जन प्राइवेट बड़े और प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सुबह ईमेल से मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्कूल संचालकों व प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। वहीं बच्चों के पैरेंट्स को भी मैसेज कर बम की थ्रेड की जानकारी दी गई। साथ ही धमकी मैसेज को फर्जी बताया गया है।
गुरुग्राम में बुधवार सुबह उसे समय प्रशासन व स्कूलों में दहशत का माहौल बन गया जब 13 बड़े स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी से शहर में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53) और हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64), बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड, शिव नादर स्कूल डीएलएफ फेज -1, श्री राम अरावली स्कूल, मानव रचना सेक्टर 50, मानव रचना सेक्टर 46 , लोट्स वैली, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई स्कूल और शालोम हिल्स इंटरनेशनल आदि स्कूलो को धमकी भेजी गई है। बुधवार सुबह धमकी भरा ईमेल उस समय मिला, जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। जैसे ही ईमेल की जानकारी हुई, स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। स्थिति को संभालते हुए स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने या वापस ले जाने की अपील की। जो बच्चे स्कूल परिसर में दाखिल हो चुके थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। धमकी अलग अलग स्कूलों को अलग अलग समय में मिली है।
निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। सूचना मिलते ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और SDRF की टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जांच टीमों ने स्कूल परिसरों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कमरों से लेकर मैदानों तक हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच की जा रही है।जांच टीम को अभी तक की सच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस उस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने और धमकी के पीछे की सच्चाई जानने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है। प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
निजी स्कूल कुंसकपालन में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेजा गया। इसमें बम की धमकी वाले ईमेल के कारण सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। हालांकि यह एक फर्जी (hoax) संदेश लग रहा है, फिर भी स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की टीम परिसर की जांच और सफाई (sanitization) के लिए स्कूल आ रही है।छात्रों की सुरक्षा: स्कूल ने आश्वासन दिया है कि सभी छात्रों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 46, गुरुग्राम में बम की धमकी वाले ईमेल के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। साथ ही अभिभावकों को सूचित किया गया कि एहतियात के तौर पर स्कूल बच्चों को जल्दी घर भेज रहा है। कहा गया कि जो माता-पिता अपने साधन से बच्चों को लाते/ले जाते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द स्कूल पहुंचकर अपने बच्चे को ले जाएं। स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स को शांत रहने का अनुरोध किया ।
डीएलएफ क्षेत्र के एसीपी विकास कौशिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज सुबह लगभग 7:00 बजे शहर के कई स्कूलों को एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और निर्धारित SOPs के तहत स्कूलों की सघन जांच शुरू कर दी गई।इस अभियान में बम निरोधक एवं निपटान दस्ते (BDDS) की कई टीमों को लगाया गया है, जिन्होंने अब तक काफी इमारतों को सैनिटाइज कर लिया है। एसीपी ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह एक ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) प्रतीत होती है और अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।उन्होंने अभिभावकों और जनता से अपील की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक में न आएं। प्रशासन द्वारा स्कूलों में छुट्टी का कोई आदेश नहीं दिया गया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है क्योंकि सभी स्कूलों को एक ही ईमेल आईडी से संदेश भेजे गए हैं, जिसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। पुलिस टीमों द्वारा स्कूल परिसरों, कक्षाओं, भवनों एवं आसपास के क्षेत्रों की गहनता से जांच की गई। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है।


