पलवल, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के पलवल शहर में ओयो होटल वालों से अवैध वसूली करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी मंथली ना देने पर ओयो होटल में जबरदस्ती रेड कर परेशान करते थे। एसपी के आदेश पर जांच की गई जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया है ।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के पलवल जिले में एक होटल संचालक ने एसपी वरुण सिंगला को मिलकर एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि भवन कुंड पुलिस चौक प्रभारी उनसे 15 हज़ार रुपए हर महीने अवैध वसूल मांगते हैं और अगर उन्हें पैसे ना दिए जाएं तो वो बिन वजह आए दिन होटल में रेड करते और ग्राहकों को परेशान करते । होटल संचालक ने जब चौक प्रभारी रेड करने आते तो उसकी वीडियो बना ली थी,जो कि उसने अपनी शिकायत समेत एसपी वरुण सिंगला को सौंपे दिए।
शिकायत मिलने के बाद एसपी वरुण ने डीएसपी मनोज वर्मा को मामले का जांच अधिकारी बनाया। डीएसपी मनोज ने मामले की जांच पड़ताल की तो चार पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए । डीएसपी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी वरुण सिंगला ने सिटी पुलिस थाने को आदेश दिए कि चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए । सिटी पुलिस थाने की टीम ने भवन कुंड प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया और एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा पुलिसकर्मी भनक लगते ही फरार हो गया ।पलवल एसपी वरुण सिंगला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है । गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एक एसपीओ भी शामिल हैं, गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी का कहना है कि फरार पुलिसकर्मी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

