गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में ACB ने भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुड़गांव चुनाव कार्यालय के तहसीलदार रोहित सुहाग को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ के खिलाफ विभाग ने धारा 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में सौरभ सहायक चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम अभी एसीबी की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम एसीबी ऑफिस को दी शिकायत में ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया था कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव हरियाणा में उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां लगाई गई थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। भुगतान बिल उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग गुरूग्राम से बिलों की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय गुरूग्राम से एनओसी प्राप्त करना होता है। जिसमें एनओसी के लिए वह चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक से चुनाव कार्यालय गुरूग्राम से कई मिला। जिसपर उन्होंने कहा कि आपको अपने बिलों के भुगतान के लिए एनओसी लेने के लिए साढे 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की है। उसके द्वारा बार -बार अनुरोध करने पर आरोपियों ने 2 लाख रुपए नकद रिश्वत देने की सहमति दी गई। जिसकी सूचना एसीबी को भी दी,जिसके बाद टीम ने छापा मारकर आरोपी तहसीलदार को नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

