गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के कस्बा सोहना में रुपए की लेन-देन की रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोहना शहर थाना पुलिस और एसीपी जितेन्द्र (HPS) की टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को थाना शहर सोहना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति झगड़े में घायल होकर सरकारी अस्पताल सोहना में भर्ती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घायल व्यक्ति *नरेश (उम्र 41 वर्ष), निवासी सोहना, जिला गुरुग्राम* से पूछताछ की गई।
पीड़ित नरेश ने पुलिस को बताया कि वह तहसील से घर लौट रहा था, तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारी। गाड़ी से उतरे *संतु, दिनेश और दो अन्य व्यक्ति* ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने *सतबीर उर्फ संतु (37 वर्ष), मोनू (26 वर्ष), और दिनेश (29 वर्ष)* — तीनों निवासी सांप की नंगली, जिला गुरुग्राम — को 25 अक्टूबर को सोहना ढाणी मोड़ से गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतबीर उर्फ संतु प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और पीड़ित नरेश से उसका ₹1.50 लाख का लेन-देन चल रहा था। नरेश द्वारा पैसे न लौटाने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया गया है,एक प्रतिष्ठित मिडिया की रिपोर्ट अनुसार यह भी बताया गया है कि इस मारपीट मामले में तहसीलदार का भी हाथ है, जबकि सोहना तहसीलदार ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सतबीर के खिलाफ पहले से *जुआ अधिनियम के तहत 5 मामले*, *मारपीट का 1 मामला* और *धोखाधड़ी का 1 मामला* दर्ज है। वहीं, आरोपी मोनू के खिलाफ *एक्साइज एक्ट के तहत 2 मामले* दर्ज हैं।तीनों आरोपियों को 25 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

