
चण्डीगढ़, सतीश भारद्वाज :पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के आदेश पर सोमवार को 10 पंजाब व हरियाणा के सेशन जजों को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट के सभागार में आयोजित सादे समारोह में चीफ़ जस्टिस शील नागू ने शपथ दिलाई। समारोह में हाईकोर्ट के जज ब्यूरोक्रेट्स वकील व जजों के परिजन शामिल हुए। जिससे हाई कोर्ट के जजों की संख्या 59 हो गई है। जिसके लिए एक अगस्त को विधि मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया था।
*शपथ लेने वाले 10 सेशन जजों के नाम यह है*
वरिंदर अग्रवाल, मनदीप पन्नू, प्रमोद गोयल, शालिनी सिंह नागपाल, अमरिंदर सिंह गरेवाल, सुभाष मेहला, सूर्या प्रताप सिंह, रुपिंदरजीत चहल, अराधना साहनी, यशवीर सिंह राठौड़। जिससे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 59 हो गई है। पहले सिर्फ 49 जज ही काम कर रहे थे। अब 10 नए जजों की नियुक्ति के बाद यह संख्या गई है। लेकिन अब भी हाईकोर्ट में 26 जजों की सीटें खाली हैं। जबकि हाईकोर्ट में 85 जजों के पद स्वीकृत है। जबकि पेंडिंग केसों की संख्या इस समय करीब 4 लाख 34 हज़ार बताईं जा रही है।
वकीलों की लंबे समय से मांग थी कि हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि केस जल्दी निपट सकें। लोगों का कहना था कि नए जजों के आने से फैसले जल्द व समय पर होगे, वहीं न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
वहीं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्यागी का कहना था कि नए जजों के आने से अवश्य ही पेंडिंग केसों में कमी आएगी।
