
गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज: भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने न्यायधीश वीरेंद्र अग्रवाल, सुश्री मंदीप पन्नू, अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, प्रमोद गोयल, सुश्री रूपिंदरजीत चहल, शालिनी सिंह नागपाल, सुभाष मेहला, सूर्य प्रताप सिंह, सुश्री आराधना साहनी तथा श्री यशवीर सिंह राठौर को वरिष्ठता के आधार पर दो साल की अवधि के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की है,उनकी नियुक्ति कार्यालय में कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होंगी। जो सभी नवनियुक्त जल्द ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
बता दें कि न्यायधीश सुभाष मेहला इससे पहले गुरुग्राम के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात थे। जिनका नाम हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने का आने के बाद उनको यहां से रिलीव कर दिया गया था, उनके स्थान पर वानी गोपाल शर्मा को गुरुग्राम का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया गया है,जिन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
