गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: श्री श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (प्राचीन मंदिर) में भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक सुबह पांच बजे प्रभात फेरी से प्रारम्भ होकर अभिषेक, शान्तिधारा, पूजन के साथ बालक रूपी तीर्थकर को पालने में विराजमान कराया गया। पालना झुलाया गया। जिसका सर्व प्रथम शचि इन्द्राणी अर्चना जैन, प्रवीण जैन खेसमो परिवार को सौभाग्य मिला। भगवान का प्रथम अभिषेक, शांति धारा का सौभाग्य नीरज जैन, भजन लाल जैन मेडिकल स्टोर बाले, सतीश जैन उज्जवल जैन गोहाना वाले, अभय जैन एडवोकेट-ऋषभ जैन एडवोकेट, अजय जैन, नमन जैन, ईशान जैन साढराणा, मोहित जैन, पर्व जैन फर्रुखनगर वाले, एवं मनीष जैन, अर्श जैन, दर्श जैन जयपुर वालों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समस्त जैन समाज ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिय तत्पश्चात सुबह 11 बजे से एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल में महिला मण्डल एवं वामा महिला मण्डल द्वारा मंदिरजी में भजन-कीर्तन का प्रोग्राम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के प्रधान नरेश कुमार जैन सब धनकोट, महामंत्री अशोक कुमार जैन मियावाली कालोनी, उप-प्रधान शैलेंद्र जैन साढराणा, सहमंत्री जिनेन्द्र जैन बर्तन वाले एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन उपस्थित रहे। समाज के विशिष्ट सलाहकार समिति के सदस्य निर्दोष जैन, राजकुमार जैन, अभय जैन, विनय जैन, महेश जैन (अरिहंत फेब्रिक्स) कपिल जैन, मनीष जैन, संदीप जैन, प्रदीप जैन, मोहित जैन, सचिव जैन, अशोक जैन, पारस जैन, जिनेंद्र जैन एवं सभी गणमान्य श्रावक उपस्थित रहे।

