गुरुग्राम, सतीश: गुरुग्राम में रविवार को मदनपुरी क्षेत्र में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनके परिवारजनों, सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा शहरवासियों ने एकत्रित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय दिलीप सिंह के जीवन, उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह एक मिलनसार और सहृदय व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने व्यवहार और कार्यों से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया।कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।यह आयोजन न केवल स्वर्गीय दिलीप सिंह को याद करने का अवसर बना, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देता रहा। इस अवसर पर पुजा पाठ कर प्रसाद भी बांटा गया।

