
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम निगम क्षेत्र के गांववजीराबाद की विश्व रिकार्ड धारी तीन सगी बहन प्रिया यादव, गीता यादव और ऋतु यादव ने फिर एक बार सेकंड फेडरेशन कप 2025-26 जयपुर, राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। 18 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में तीनों बहनो की टीम केटेगरी में रजत पदक जीता है।
बता दें कि तीनों बहने कई बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं एवं एक साथ खेलकर विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।उन्होंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित तीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर अपने देश भारत तथा प्रदेश हरियाणा व गांव जिले का नाम रोशन किया है। वही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक अपने नाम किए हुए हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखकर सरकार तथा कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा मान सम्मान से नवाजा जा चुका है।

