गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : यूपीए सरकार द्वारा रोजगार गारंटी योजना के तहत शुरु की गई मनरेगा योजना के नाम में थे भाजपा द्वारा किए गए बदलाव के विरोध में कांग्रेस द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोहना के फव्वारा चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ने एक दिन का प्रतीकात्मक उपवास रखकर मनरेगा बचाओ संग्राम सत्याग्रह आंदोलन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल हुए। नेताओं ने कहा कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत कांग्रेस ने आमजन के जीवन स्तर सुधारने एवं ऊंचा उठाने के लिए की। मनरेगा केवल एक योजना न रहकर आम लोगों के लिए वरदान साबित हुई। जब मनरेगा योजना की शुरुआत को गई तो यह तय किया गया कि इस योजन का जो भी खर्च होगा उसका 10 प्रतिशत राज्य सरकार एवं बाकी का खर्च केंद्र की सरकार वहन करेगी लेकिन अब इस बीजेपी सरकार ने नए कानून के तहत जो बदलाव किए है उस बदलाव से मनरेगा की योजना बिल्कुल फ्लॉप हो जाएगी। लेकिन कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी जिससे आमजन के हितों की रक्षा की जा सके।

नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस देश की आत्मा है। उन्होंने देश के नागरिकों के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज भी देश ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों में उनकी विचारधारा को पूजा जाता है, अपनाया जाता है। लेकिन बीजेपी सरकार अपने अहंकार में आज उन्हीं महात्मा के नाम को देश से मिटाना चाहती है। गांधी जी करोड़ों लोगो के दिलों में बसते है और हम गांधी जी के दिखाए सिद्धांत पर चलकर आखिरी सांस तक लोगों के हकों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पीसीसी सदस्य पंकज कुमार भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि अहिंसा परमो धर्म: अर्थात अहिंसा परम धर्म है। गांधी जी द्वारा दिखाए गए इसी अहिंसा के रास्ते पर चलकर है। अपने देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करेंगे। गरीगब लोगों के लिए कांग्रेस द्वारा शुरु की गई मनरेगा योजना जीवन देने का काम करती है। गरीब नागरिक स्वाभिमान से अपनी रोजी रोटी कमा सके उन्हें पलायन नहीं करना पड़े लेकिन बीजेपी सरकार इस हक को भी गरीबों से छीनना चाहती है। कांग्रेस देश के गरीब लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार की इस जनविरोधी नीति को कभी सफल नहीं होने देगी। पंकज ने कहा कि आज जरूरत है कि देश का हर वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे एवं देश के संविधान की रक्षा करे। इस सत्याग्रह आंदोलन में सैकड़ों कांग्रेस नेता व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
