गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: साईबर सिटी में वीरवार सुबह से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण विभिन्न स्थानों माता मंदिर, जैनपक्ट चौक, टयूलिप चौक, मालिबु टाऊन, बादशाहपुर बसटैंड, IMT चौक, हीरो होंडा चौक, सिगनेचर टावर, नरसिंहपुर fob के पास, राजीव चौक, रामपुरा फ्लाई ओवर के पास, हैली मंडी, सैक्टर 37, हीरो होंडा चौक,पालम विहार, रेलवे रोड आदि सड़कों पर जलभराव हो गया था। जलभराव के कारण अनेकों सडक मार्गो पर यातायात का संचालन प्रभावित हो रहा था।
डॉ राजेश मोहन IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम द्वारा उपरोक्त परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नागरिकों/ वाहन चालकों की सुरक्षा/सहायता और यातायात के सफल संचालन कराने के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को पहले ही निर्देश/आदेश दिए गए हैं कि तेज बारिश होने के कारण किसी भी स्थान/सड़क मार्ग पर जलभराव की स्थिति होने की वजह से यातायात का दबाव न बने और यातायात का सुगमता से लगातार संचालन कराया जाए। इसलिए सभी यातायात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी यातायात को व्यवस्थित व सुचारू रूप से वाहनों का संचालन सफलता पूर्वक कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ राजेश मोहन IPS के निर्देशन में कार्य करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/ हाईवे श्री सत्यपाल यादव HPS की देखरेख में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आज सुबह से लगातार हो रही बरसात के दौरान माता मंदिर,जैनपक्ट चौक, टयूलिप चौक, मालिबु टाऊन, बादशाहपुर बसटैंड, IMT चौक,हीरो होंडा चौक, सिगनेचर टावर, नरसिंहपुर fob के पास, राजीव चौक, रामपुरा फ्लाई ओवर के पास,हैली मंडी, सैक्टर 37, हीरो होंडा चौक आदि कई जगहों पर जलभराव हो गया था। इस दौरान जलभराव की स्थिति में भी भीगते हुए यातायात निरीक्षकों ने जोनल अधिकारियो और यातायात पुलिस कर्मचारियों की सहायता से जलभराव के दौरान फंसे करीब 08-10 वाहनो को धक्का लगाकर व उनको बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ख़डा कराया औऱ विभिन्न सडक मार्गो पर यातायात का सफलतापूर्वक संचालन कराया।
इस दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था जिसको हाइड्रा की सहायता से यातायात निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने सुरक्षित जगह पर खडा कराया औऱ वाहनो का सफलतापुर्वक संचालन कराया। वही एमजी रोड पिलर नंबर 114 के पास बारिश के दौरान सड़क पर टुट कर गिरे पेड़ों को यातायात जोनल अधिकारी अशोक कुमार ने राहगीरों की सहायता से सड़क किनारे किया। इसके अलावा उपरोक्त जलभराव की तुरन्त निकासी कराने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करके जलभराव की स्थिति को ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जल भराव वाली जगहो पर पानी की निकासी कराकर यातायात का संचालन व्यवस्थित, सुगम व सुचारू से लगातार कराया गया। भारी बरसात और जलभराव की प्रवाह किए बिना यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन के हित में इस प्रकार के सराहनीय कार्य नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

