अम्बाला, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर सोमवार को प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा बरवाला जिला उपाध्यक्ष मुनीष गोयल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मंत्री अनिल विज से देर शाम हांसी से विधायक विनोद भयाना, रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, सोहना से विधायक तेजपाल सिंह तंवर, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव और पूंडरी से पूर्व विधायक तेजबीर सिंह भी हालचाल जानने और जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की। सोमवार को प्रसिद्ध हरियाणवी गायक वीर दाहिया भी ऊर्जा मंत्री के आवास पर पहुंच अपने सुरों का जादू बिखेरा और गीत “सबको राम-राम है,सबको दिल से प्रणाम” गीत गाया, जिसपर मंत्री सहित वहां मौजूद अन्य विधायकों ने तालियां बजाते हुए सुर से सुर मिलाया।

