गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम मित्र मंडल की ओर से शुक्रवार को 15वां सामूहिक आदर्श विवाह समारोह यहां सिविल लाइन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें सात बेटियों का परिवार की बेटियों की तरह से मंडल के सदस्यों ने कन्यादान करते हुए विवाह पूर्ण किया। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक, गुरुग्राम की मेयर, पार्षदगण समेत कई समाजसेवियों ने शिरकत करके बेटियों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।गुरुग्राम मित्र मंडल के प्रधान श्रीचंद गुप्ता, महासचिव नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, संरक्षक मुकेश सिंघल एवं ईश्वर मित्तल ने बताया कि संस्था के सदस्यों और बेटियों के परिवारजनों की ओर से बारात का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी सात वर-वधुओं निकिता एवं पवन, बबीता एवं दीपक, अनु कुमारी एवं मिथुन, उषा एवं दीपक, करिश्मा एवं आकाश, नीलम एवं करन वर्मा व शशि एवं विशाल का एक साथ जयमाला का कार्यक्रम हुआ। पुष्प वर्षा के बीच जयमाला कराई गई।
मंडल के सदस्यों ने अपने परिवार की बेटी की तरह सभी सात बेटियों को भावुकता के साथ विदा किया।सभी जोड़ों को घरेलू जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया। डबल बेड, गद्दा, रजाई, कंबल ऊनी, तकिया, बेड शीट, कुर्सी, मेज, ट्रंक, परात, डोल्ची, मसाले दानी, कढ़ाई, घीया कस, फ्राई पेन, लंच बॉक्स, चूड़ी बॉक्स, लेमन सेट, चपाती बॉक्स, डिब्बे भरे हुए, प्रेस, टेबल लैंप, कांसे का बेला, मेकअप किट, चप्पल, घी दानी, साबुन, ब्रश, हाथ कड़े आर्टिफिशियल, चूडिय़ां, एक सेट चांदी गोल्ड पॉलिश, अंगूठी वर-वधू की गोल्ड पॉलिश, सीलिंग फैन, सूटकेस, दीवार घड़ी, कलाई घड़ी वर-वधू की, चटाई, बर्तन स्टील, डीनर सेट 51 पीस का, कूकर स्टील, स्टील भगोना, बाल्टी प्लास्टिक, बाल्टी स्टील, स्टील डिब्बे, एक सेट चिमटा, दो पौनी, पलटा, दो कड़छी, एल्युमिनियम कढ़ाई, एलईडी, चकला बेलन, कपड़े वधू सूट, सलवार, कमीज, दुपट्टा, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, जुराब, रुमाल वर-वधू, पैंट कमीज वर, शॉल वधू की, कार्डिगन, तौलिया, स्वेटर वर की, सोने की लोंग वधू की उपहार में दिया गया।

विवाह समारोह को संपूर्ण कराने में अरुण कुमार अग्रवाल, त्रिलोकचंद गुप्ता, जितेश गुप्ता, प्रदीप जैन, तिलकराज मल्होत्रा, ओमप्रकाश, गिरीश बंसल, अरुण महेश्वरी, गणेश गर्ग, राजीव शर्मा, जयभगवान शर्मा, विनोद अग्रवाल, पवन कुमार जिंदल, संजीव अग्रवाल, प्रवेश गर्ग, संजीव गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
