गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : हरियाणा पुलिस में कार्यरत एएसआई की घर पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जिला चरखी दादरी के गांव कुब्जा नगर निवासी हरियाणा पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक विजय कुमार का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया थे। वह छुट्टी पर अपने गांव गया हुआ था। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा,जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दी। पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक विजय के निधन की खबर से पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव कुब्जा नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि विजय कुमार एक कर्मठ और ईमानदार पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने हमेशा अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी।वह वर्ष 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब 23 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे गुरुग्राम पुलिस लाईन में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। मृतक एएसआई विजय कुमार ( 44 वर्ष) अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।एएसआई विजय कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुब्जा नगर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने हवा में फायर कर अपने साथी को अंतिम विदाई दी और शोक सलामी दी।

अंतिम संस्कार में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पुलिस ने मृतक के भाई वीरेंद्र के बयान पर अचानक घटा एक हादसा बता कर कार्रवाई की है।
